{"_id":"59a3121f4f1c1b1c0b8b49bd","slug":"pistol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया शातिर लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया शातिर लुटेरा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप कर्मचारी व बस में लूटपाट करने के इनामी बदमाशों को स्वाट टीम व महेशगंज पुलिस ने लालापुर नहर पुल के पास मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पास से नाइन एमएम की प्रतिबंधित पिस्टल व लूटे गए रुपये बरामद हुए। उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कई वर्षो से पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मौका पाकर लूटने के अलावा छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश संजीव मिश्रा उर्फ संजू पुत्र राजकपूर निवासी जियावन का पुरवा महेशगंज को 26 अगस्त की रात लालापुर नहर पुल से होकर जा रहा था। सूचना पर पहुंची स्वाट टीम और महेशगंज पुलिस ने उसे रोका तो वह गोलियां चलाते हुए भागने लगा। हालांकि घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल, कारतूस व खोखा संग लूट के 17 हजार 110 रुपये बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि संजीव के ऊपर 22 मुकमदे दर्ज हैं। संजीव ने अपने साले दीपक पांडेय के साथ मिलकर दयाराम स्कूल परियावां के पास बस रुकवाकर पेट्रोल पंप से रुपया ले जा रहे पेट्रोलपंप कर्मी से एक लाख 85 हजार रुपये लूटे थे। दीपक ने बस चालक के सिर पर तमंचा सटाकर बस रुकवाई थी। इसके अलावा जून 2017 में कुशहा व राजापुर के बीच पेट्रोल पंपकर्मी को दीपक पांडेय व तौसिम पुत्र लियाकत निवासी बेलाही थाना महेशगंज व एक अन्य के साथ मिलकर 1 लाख 70 हजार रुपये लूटा था। उसे धमकाने के लिए फायर भी किया था। लूटे गए रुपये में काफी खर्च हो गए। लालगंज में अक्तूबर 2016 में रात के समय भगौतीगंज व पंडित का पुरवा के बीच बस रोककर लूटपाट की थी। इस घटना में दीपक व चंचल के साथ घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में दीपक ने जमानत करा लिया था। संजीव फरार चल रहा था। इस मौके पर सीओ सिटी राम आशीष यादव व ट्रेनी सीओ रवि प्रताप मौजूद रहे।