{"_id":"58221d774f1c1bfb02b39026","slug":"person-hang-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो फांसी लगा दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोका तो फांसी लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा इलाके के आमापुर गांव निवासी अधेड़ ने पत्नी से विवाद के बाद दरवाजे पर पेड़ से लटक कर जान दे दी। नशे की हालत में उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। घटना से घर में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के होशियापुर गांव निवासी बाबूराम पुत्र राम नरेश दशकों से आमापुर में नवासे पर बच्चों समेत रहता था। मंगलवार को वह सुबह से शराब पी रहा था। जिस पर पत्नी मूरत देवी ने ऐतराज जताया और उससे विवाद करने लगी।
कुछ देर तक दोनों का वाद विवाद हुआ फिर वह बच्चों समेत कटाई के लिए खेत चली गई। कुछ घंटे बाद उसे सूचना मिली की पति दरवाजे के सामने पेड़ पर नायलान की रस्सी से लटका हुआ है। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान रामप्यारे वर्मा, पत्नी मूरता समेत तमाम ग्रामीण जमा हो गए। उसे उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी बिलखने लगी बाद में ग्रामीण शव लेकर अंतिम संस्कार को चले गए। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा मनीष पांडेय ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना परिजनों ने थाने पर नहीं दी है।