फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   person died in road accident

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 16 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 16 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
person died in road accident
kangra accident
अंतू थाना के चमरौरा नदी के पुल के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर रहे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के अधारपुर गोपालपुर गांव निवासी रामयश वर्मा (55) सब्जी बेचता था। शुक्रवार की रात वह अपने साथी चतुरपुर निवासी लल्लन और बलराम वर्मा के साथ बाइक से शहर की ओर जा रहा था। चमरौरा पुल के पास सड़क में एक गड्ढा होने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही ट्रक ने रामयश को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहे बलराम और लल्लन को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामयश का एक बेटा व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की वह शादी कर चुका था।
विज्ञापन


बाइक भैंस से टकराई महिला की मौत
रानीगंज(ब्यूरो)। पति के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रही महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं पति की इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। फूलपुर थाना क्षेत्र के भनेवरा गांव निवासी लालजी पत्नी अनारा देवी (55) के साथ बाइक से शनिवार को रिश्तेदारी जा रहे थे। गाजी का बाग के पास बाइक भैंस से टकरा गई। जिससे दंपति मार्ग पर ही गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने 108 नंबर की एंबुलेंस से दोनों को गौरा सीएचसी भेजा। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजन भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed