फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Night between songs: pratapgarh mahotsav

ठहाकों के बीच गीत-नृत्य से जवां हुई रात

Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Night between songs: pratapgarh mahotsav
प्रतापगढ़ महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
गीत, नृत्य और ठहाकों के बीच गुरुवार की रात कैसे गुजर गई, किसी को पता ही नहीं चला। शाम को नन्हे बच्चों ने गीत की महफिल सजाई, तो कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। लाफ्टर प्रताप फौजदार और राजन श्रीवास्तव ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार को रंगोली, मेहंदी, कुश्ती, क्रिकेट प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


शहर के जीआईसी में आयोजित प्रतापगढ़ महोत्सव में गुरुवार की शाम स्कूली बच्चों का कार्यक्रम खत्म होते ही स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। फिल्मी गीतों पर कलाकारों के थिरकते ही कार्यक्रम स्थल पर इतनी भीड़ बढ़ गई कि पुलिस को नियंत्रित करने में पसीना छूट गया। लाफ्टर प्रताप फौजदार के मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन


प्रताप फौजदार और राजन श्रीवास्तव ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। रात करीब दस बजे प्रारंभ हुए कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। मुंबई, लखनऊ और कानपुर से आए कवियों ने देर रात तक महफिल सजाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री और यशभारती से अलंकृत डॉ. सुनील जोगी ने देश के नेताओं पर कटाक्ष करने के साथ ही लोगों को राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरित किया। उन्होंने अपनी पंक्तियां इस अंदाज में पढ़ी, देखो कुर्सी की बलिहारी, यह जमाना बदला जाए...। मुंबई से आए हास्य कवि दिनेश बाबरा ने प्राइमरी की पढ़ाई के दिनों की यादों को ताजा करते हुए अपनी पंक्तियां पढ़ीं, प्राइमरी के अध्यापक ने इतना कूटा कि गुस्सा तनिक न फूटा और मैं पढ़कर डीएम बन गया....।

कवियत्री शबीना अदीब ने मां सरस्वती का आह्वान करने के बाद अपनी चिर-परिचित लाइनें प्रस्तुत कीं। अभी से उड़ने लगे हवा में, अभी तो शोहरत नई-नई है....। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्याम शंकर शुक्ल ने किया। डीएम शंभु कुमार और एसपी शगुन गौतम देर रात तक कवियों का उत्साहवर्धन करते रहे। शनिवार को कुश्ती, मेहंदी, क्रिकेट, रंगोली में बच्चों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। गुरुवार दिन में प्रधानों

नन्ही बेटी ने उकेरा डीएम का चित्र
संडवा चंद्रिका विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आशापुरभाटन की सुनीता कोरी ने डीएम की छवि को कागज पर उकेर कर उन्हें भेंट की। नन्ही बेटी के इस प्रयास को देखकर डीएम ने उसकी पीठ थपथपाई। उसकी शिक्षिका संगीता मौर्य के प्रयास की सराहना की।

प्राइमरी आशापुर और माध्यमिक में श्रीबालिका अव्वल
मेहंदी प्रतियोगिता में संडवा चंद्रिका ब्लाक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय आशापुरभाटन और माध्यमिक स्तर पर श्रीराम बालिका इंटरकॉलेज की बालिकाएं अव्वल रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में श्रीराम बालिका इंटरकॉलेज की बालिकाएं और बेसिक स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुआन अव्वल रहा। निर्णायक की भूमिका ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पीयूषकांत शर्मा, डॉ. श्याम शंकर शुक्ल निभाई।

योग सम्मेलन में उमड़े लोग
प्रतापगढ़ महोत्सव के तीसरे दिन कंपनीबाग में योग सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्य प्रभारी सुरेंद्र सेवाव्रती और योग गुरु दुर्गेश सिंह ने लोगों को योग का कला सिखाई। आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री शक्तिपीठ, रामकृष्ण मिशन के पदाधिकारियों ने योग कार्यक्रम में सहभागिता कर व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया। योग सीखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग उमड़ पड़े। डीएम शंभु कुमार ने भी साधकों के साथ बैठकर योग के गुर सीखे।


पुस्तक प्रदर्शनी में गायब हुआ राजकीय पुस्तकालय
प्रतापगढ़ महोत्सव में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकाशकों के साथ ही राजकीय पुस्तकालय ने अपना स्टाल लगाया था। शनिवार को स्टाल पर न तो कोई कर्मचारी दिखा और न ही कोई पुस्तक मिली। पंडाल पूरी तरह खाली होने से आने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed