फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nabs loot to tresures

फायर कर मुनीम से लूटे डेढ़ लाख

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
nabs loot to tresures
Loot on Petrol Pump - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन
साबुन के थोक व्यापारी के मुनीम के ऊपर मंगलवार की रात फायर झोंकने के बाद बदमाश 1.50 लाख रुपये से भरा थैला लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की धरपकड़ कर रही है। जनपद में लूट की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।

नगर कोतवाली के महुली निवासी टिल्लू ने ललिता ट्रेडर्स के नाम से साबुन समेत अन्य घरेलू सामान की थोक दुकान खोल रखी है। उसका मुनीम रमेश ऊमरवैश्य दुर्गागंज व आसपास की बाजारों में सप्लाई माल की वसूली करने गया था। वह रात करीब साढ़े सात बजे बाइक से वसूली करने के बाद महुली के लिए निकला। दुर्गागंज से आगे चलने के बाद भागीपुर गांव के करीब सूनसान स्थान पर बदमाशों ने उसका पीछा कर लिया। बदमाशों को पीछे आते देख रमेश ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। यह देख बदमाशों ने फायर कर दिया। ेबाइक लड़खड़ा गई। जिसके चलते बदमाश उसके करीब आ गए और डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर दुर्गागंज की ओर वापस लौट गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी रमेश ने पुलिस के साथ ही मालिक को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद बदमाशों की खोजबीन करने लगी। एसओ ने बताया कि मुनीम के साथ लूट की घटना हुई है। गोली उसे लगी नहीं है। केवल फायर  की बात मुनीम बता रहा है। बतादें कि नोटबंदी के बाद लगातार लूट की वारदातें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर जानलेवा हमला, तड़तड़ाईं गोलियां
पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में बैठे विरोधियों ने युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना की खबर मिलते ही सुजानपुर में गोलियां तड़तड़ाने लगीं। बवाल की जानकारी मिलते ही मानधाता थानेदार भारी भरकम फोर्स लेकर गांव पहुंचे। पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग निकले। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव पर नजर रखे हुए है। घायल युवक को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।

मानधाता थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी रफीक व इबरार से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार की शाम इबरार स्थानीय बाजार में सामान लेने आया था। उसके साथ नन्हे भी था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि तिवारीपुर के पास रफीक पक्ष के लोग बैठे थे। उन लोगों ने लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिया। नन्हे शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा। हमलावरों के चंगुल में इबरार फंस गया। हमलावरों ने इबरार को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर इबरार के परिजन रोते पीटते मौके पर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।


घटना के बाद सुजानपुर में गोलियां तड़तड़ाने लगीं। बवाल की खबर मिलते ही मानधाता थानेदार उमाशंकर यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग निकले। बतादें कि पूर्व में रास्ते का विवाद सुलझाने पहुंचे तत्कालीन एसओ के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी थी। अब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed