फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murderers snatches home helper

हत्यारों ने छीन लिया घर का सहारा

Sun, 09 Dec 2018 12:08 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 09 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
murderers snatches home helper
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़

विज्ञापन
 लखनऊ के होटल सारा ग्रैंड में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्य करने वाला युवक कृष्ण प्रताप सिंह पिता की मौत के बाद घर का सहारा बना हुआ था। इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ वह नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण भी कर रहा था। उसकी हत्या की खबर मिलते ही उसके घर जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे बसावन में कोहराम मच गया। परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए। देर रात शव घर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पूरे गांव में गम का माहौल व्याप्त रहा।


कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ हिमांशु कटरागुलाबसिंह के एक कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता दिनेश प्रताप सिंह लखनऊ के एक होटल में गार्ड थे। वर्ष 2015 में लखनऊ में ही उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। हालांकि परिवारवालों ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। कृष्ण प्रताप का छोटा भाई रुद्र प्रताप (15) व छोटी बहन मांडवी (8) दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं।  पिता की मौत के बाद घर का खर्चा चलाने के लिए कृष्ण प्रताप ने होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर ली थी।
विज्ञापन



लखनऊ में कृष्ण प्रताप की हत्या किए जाने की खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। आधी रात को ही परिवार के लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद मां कुसुम सिंह, भाई रुद्र प्रताप सिंह व बहन मांडवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े पिता अशोक सिंह ने बताया कि कृष्ण प्रताप की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed