{"_id":"5bae7dba867a554f192abbbb","slug":"murderer-magan-ran-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से भागा था ईनामी हत्यारोपी मगन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से भागा था ईनामी हत्यारोपी मगन
pratapgarh
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा से फरार हत्यारोपी 25 हजार के ईनामी मगन पासी तहसील में खड़ी कार से भागा। कोतवाली परिसर में मंदिर के इर्दगिर्द घूम रहा संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस हाथ पैर मार रही है। मगन की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर रात भर दबिश देती रही। नगर कोतवाली के टेऊंगा की रहने वाली राबिया की हत्या करने के ईनामी आरोपी मगन पासी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा से गुरुवार को भोर में भाग निकला। चूंकि मगन पासी सात महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा था। जो आठ घंटे में ही कोतवाली से भागने में कामयाब रहा। पुलिस सूत्रों की मानें तो कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर पर परिसर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो बजे से लेकर साढ़े तीन बजे के बीच में कई बार नजर आया है।
जो मंदिर के पास से ही लौट जाता था। कोतवाली से फरार होने के बाद तहसील परिसर में खड़ी कार से मगन भागने में कामयाब हुआ है। इस बात की तस्दीक तहसील के सुरक्षाकर्मी भी कर रहे हैं। मगन की फरारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाल अनुपम शर्मा, दरोगा आशुतोष पांडेय, मुंशी नित्य किशोर पांडेय को सस्पेंड कर दिया। होमगार्ड को निलंबित करने के लिए कमांडेंट का पत्र भेजा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में रात भर सभी चौकी प्रभारी, स्वाट टीम व क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी दबिश पर दबिश देते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मगन के भाई समेत अन्य करीबियों को पुलिस कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि मगन की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।