फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   raibareli massacare

रायबरेली हत्याकांड जाति नहीं, इंसाफ की लड़ाई

Tue, 11 Jul 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 11 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
raibareli massacare
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
रायबरेली में हुए सामूहिक हत्याकांड पर मचे घमासान के बीच सोमवार को मारे गए लोगों के घर पहुंचे कौशाम्बी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने योगी सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर अपना बयान दे दिया है तो बाकी लोगों के बोलने का कोई औचित्य नहीं है। सीएम से बड़ा कोई नहीं है। रायबरेली हत्याकांड जाति नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई है। जाति की राजनीति करने वाले समाज के दुश्मन हैं।
विज्ञापन

सांसद विनोद सोमवार को जिले के देवारा गांव के पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की हत्या पर शोक जताने के लिए देवारा व पूरे पंडित भरतपुर गांव पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों के आंसू पोंछते हुए कहा कि जब इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दे दिया तो दूसरे मंत्रियों का बयान कोई मायने नहीं रखता। मुख्यमंत्री से बड़ा कोई भी नही है। घटना को जातिगत राजनीति से जोड़ना गलत बात है। ऐसे लोग समाज के दुश्मन हैं। ऊंचाहार की घटना राजनीतिक नहीं बल्कि न्याय और अन्याय की लड़ाई है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकार से आर्थिक मदद की धनराशि बढ़ाने व उनके परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही। घटना में मारे गए नरेंद्र शुक्ला के परिवार वालों के लिए डीएम से मिलकर आवास दिलाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री उनके साथ खड़े हैं। घटना को कुछ लोग साजिश के तहत जबरन जातिगत बनाने पर अमादा हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार की घटना मेें मारे गए पूर्व प्रधान समेत अन्य के घर सोमवार को पूर्व सांसद रत्ना सिंह पहुंचीं। सभी को भरोसा दिलाया कि वे उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं। किसी से घबराने की जरूरत नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद सोमवार को देवारा और पूरे पंडित भरतपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार के आंसू पोछे। घटनाक्रम की जानकारी लीं। कहा कि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा सब साथ हैं। न्याय के लिए मिलकर सभी संघर्ष करेंगे। ऐसे लोगों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि निहत्थों का नरसंहार करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करे। ताकि इस तरह की फिर कोई वारदात अंजाम न दे सके। पूर्व सांसद ने पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत अन्य मृतकों के घर जाकर संवंदेना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed