फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: टूर से कानपुर लौट रही स्कूल बस में लगी आग, छात्रों-शिक्षकों में चीख-पुकार

Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जलती स्कूली बच्चों को टूर कराकर ललौट रही बस।  संवाद
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम चलती बस में आग लग गई। यह बस कानपुर कल्यानपुर के गुरु नानक मॉडर्न स्कूल के 60 छात्रों और शिक्षकों को आनंदी वाटर पार्क से भ्रमण कराकर लौट रही थी। आग से छात्रों और शिक्षकों में चीख पुकार मच गई। चालक ने बस को सड़क किनारे रोका और सभी को सुरक्षित उतारा।
विज्ञापन

कानपुर कल्यानपुर के गुरु नानक मॉर्डन स्कूल के 60 छात्र शुक्रवार सुबह स्कूल की तरफ से सोहरामऊ स्थित आनंदी वाटर पार्क टूर गए थे। शाम टूर कराने के बाद छात्रों को लेकर कानपुर जा रही बस करीब सात बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहे के पास पहुंची तो आगे के पहिये के पास से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता आग की लपटें उठने लगीं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए गाड़ी किनारे रोकी और आनन-फानन उन्हें उतारना शुरू किया। अन्य लोगों ने बच्चों को बस से सुरक्षित निकालने में मदद की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज अनिल साहू पहुंचे और फायर ब्रिगेड बुलवाई। सीएफओ अनूप सिंह और कोतवाल भी पहुंच गए और बच्चों के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली। सभी छात्रों को सुरक्षित स्थान पर बैठाया और बाद में दूसरी निजी बस से सभी छात्रों और शिक्षकों को गंतव्य के लिए रवाना किया। दमकल को आग बुझाने में करीब आधा घंटा लगा। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। रात करीब 8:15 बजे यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि आग लगने के कारण का सही पता नहीं चल पाया है। चालक ने आगे बायीं ओर पहिये के पास से धुआं उठने के बाद आग लगने की बात बताई है। बच्चे सुरक्षित हैं। उनको घर भेजा गया है। यातायात सामान्य है।


ओवर स्पीड और नो पार्किंग के हैं 24 चालान
हाईवे पर आग से धूं-धूंकर जली निजी बस के 24 चालान हैं। इसमें सबसे अधिक नो पार्किंग के शामिल हैं। इसके साथ ही गलत दिशा में जाना, सेफ्टी बेल्ट न लगाना और ओवर स्पीड के भी चालान शामिल हैं। बस हर्षदीप मल्होत्रा पांडु नगर कानपुर के नाम दर्ज है। 16 फरवरी 2027 तक है फिटनेस है।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जलती स्कूली बच्चों को टूर कराकर ललौट रही बस।  संवाद

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जलती स्कूली बच्चों को टूर कराकर ललौट रही बस।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed