{"_id":"6ad28b052d6f239927066451","slug":"14-aluminium-nozzles-stolen-from-fields-in-dagdauli-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-161774-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दगड़ौली में खेतों से 14 एल्युमिनियम नोजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दगड़ौली में खेतों से 14 एल्युमिनियम नोजल चोरी
Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव दगड़ौली में खेतों से सिंचाई के लिए लगाई गई 14 एल्युमिनियम नोजल चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान ने छह महीने के लिए पंचायती जमीन पट्टे पर लेकर उसमें सिंचाई के लिए पाइपलाइन बिछाई थी। नोजल चोरी होने का पता चलने पर उसने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। झोझू कलां थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि वह मूल रूप से गांव समसपुर का रहने वाला है और पिछले करीब 15 साल से अपने मामा के पास गांव दगड़ौली में रह रहा है। वह खेती-बाड़ी करता है। कुछ समय पहले उसने गांव में साढ़े चार एकड़ पंचायती जमीन छह महीने के लिए बोली के माध्यम से पट्टे पर ली थी। इन खेतों में सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए उसने पाइपलाइन बिछाकर कुल 16 नोजल लगाई थीं।
अनिल के अनुसार 15 अक्तूबर की शाम को जब वह खेतों में पहुंचा तो 14 एल्युमिनियम नोजल गायब मिलीं। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ कर नोजल के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने झोझू कलां थाना पुलिस को शिकायत देकर चोरी हुई नोजल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।