{"_id":"2dcacaf19a2da018dae9d8522a0ca0f8","slug":"murder-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: दुल्हन के भाई को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़: दुल्हन के भाई को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ के कपूर चौराहे पर सोमवार रात युवती की शादी के दौरान उसके भाई सचिन (14) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह विवाह स्थल से दो सौ मीटर दूर मौसी के घर मौसेरे भाइयों संग स्कूटी से जा रहा था।
हत्यारों ने दोनों अन्य बच्चों को स्कूटी से उतारकर दूर कर दिया और उसे गोली मार दी। पिता ने मझली बेटी के तलाकशुदा पति, उसके भाई, पिता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज कस्बा निवासी सियाराम सोनी सर्राफ है। चार बेटियों के बाद सचिन सबसे छोटा बेटा था। सचिन कस्बा स्थित एक कालेज में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
सोमवार रात सियाराम की तीसरी बेटी शगुन उर्फ ज्योति की शादी का आयोजन अजीतनगर स्थित उत्सव मैरेज हाल में किया गया था। उसकी शादी झूंसी इलाहाबाद निवासी सचिन सोनी के साथ हो रही थी।
रात करीब 12 बजे जयमाल के दौरान दुल्हन का भाई सचिन चौक में रहने वाली अपनी मौसी के बेटों राजू (11), रोहित (7) के साथ स्कूटी से बाहर निकला। वह मौसी के घर कपड़े बदलने जा रहा था।
विवाह स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर कपूर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक से आए चार लोगाें ने उन्हें रोक लिया। बाइक चला रहे लोगों ने राजू और रोहित को दूर करने के बाद सचिन को गोली मार दी।
हत्यारों के भागने के बाद राजू की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। सचिन को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही एसपी अनंतदेव, एएसपी पूर्वी ब्रजेश मिश्र जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनाें से पूछताछ की। सूचना विवाह मंडप में पहुंची तो मातम होने लगा।
लोगों ने आनन फानन शादी संपन्न कराकर दुल्हन की विदाई कर दी। सियाराम ने अपनी दूसरे नंबर की बेटी आरती के पूर्व पति जेल में बंद सोरांव फाफामऊ निवासी राजकुमार पर साजिश से हत्या कराने का आरोप लगाया।
उसने बताया कि राज कुमार के जेल जाने के बाद उसका बड़ा भाई रामप्रताप उर्फ सुनील ज्योति से शादी की जिद कर रहा था। उसने राजकुमार और उसके पिता पर साजिश रचने, भाई रामप्रताप उर्फ सुनील सोनी के साथ ही सोरांव फाफामऊ निवासी नूरेन कसाई, जावेद कसाई को शूटर बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें फत्तू, राजकुमार और रामचंदर को भी नामजद किया गया है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि सभी आरोपी नामजद हैं। उनकी तलाश की जा रही है।