फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MP 's son shot close

सांसद के करीबी के पुत्र को गोली मारी

Wed, 03 Dec 2014 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
MP 's son shot close

विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली निवासी आशीष सिंह (22) को पुरानी रंजिश में हमलावरों ने गोली मार दी। इस बीच ग्रामीणों ने दो लोगों को दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।

गुतौली निवासी राम सूरत सिंह सांसद हरिवंश सिंह के करीबी हैं। बुधवार की शाम उनका बेटा आशीष सिंह घर से बाहर बैठा हुआ था। अचानक चार युवक उसके घर के बाहर आकर गाली गलौच करने लगे। युवक आशीष को लाठी डंडे से पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली आशीष को लग गई। यह देख ग्रामीण उग्र हो गए और हमलावरों को लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। इस बीच दो हमलावर ग्रामीणों के हाथ लग गए। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। चूंकि मामला दो संप्रदाय के लोगों से जुड़ा है इसलिए गांव में पुलिस डटी हुई है। गोली लगने से घायल आशीष को कोहंडौर सीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ रामनरेश ने बताया कि आशीष की रंजिश गांव के ही कुछ लोगों से चली आ रही है। मंगलवार को आशीष के बड़े भाई फौजी अर्जुन सिंह से हमलावरों की कहासुनी हुई थी। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मारपीट में उन्हें भी चोटें आईं हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed