{"_id":"5b8adb2242c79217f35dabf7","slug":"molestor-beat-lady-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे ने महिला सिपाही को छेड़ा, जड़े थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे ने महिला सिपाही को छेड़ा, जड़े थप्पड़
pratpgarh
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन मनचलों को टोकना महिला सिपाही को महंगा पड़ गया। एक शोहदे ने महिला सिपाही को सरेआम तीन चार थप्पड़ जड़ दिए। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि तीसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने सभी के खिलाफ महिला आरक्षी से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पट्टी कोतवाली में तैनात दो महिला आरक्षी सादी वर्दी में शनिवार की देर शाम सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थीं। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों को देख महिला आरक्षी ने टोक दिया। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो युवकों ने महिला आरक्षी को अपशब्द कहे। यह सुनते ही महिला आरक्षी ने पीछे बैठे मनचले को थप्पड़ जड़ दिया। यह देख बाइक सवार युवक रुक गए। एक मनचले ने उस महिला आरक्षी को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझते, इससे पहले ही आरोपी बाइक सवार आगे निकल गए। घटना की जानकारी महिला आरक्षी ने पट्टी कोतवाल को दी। कुछ ही देर में भारी फोर्स बाजार में पहुंच गई। आरोपी मनचलों की तलाश पुलिसकर्मी करने लगे। कुछ दूरी पर आरोपी युवक सब्जी खरीदते हुए मिल गए। उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस दोनों को पकडक़र कोतवाली लाई। जहां दोनों की जमकर खबर लेती रही। पट्टी कोतवाल ने बताया कि महिला आरक्षी को थप्पड़ मारने की बात गलत है। उसके साथ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। जिसका मुकदमा लिखा जा रहा है। फरार मनचले की तलाश की जा रही है।