फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   molestation with girl

छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक पर रिपोर्टmolestation with girl

Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
molestation with girl
molestation - फोटो : demo pics
सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने स्थित संत एंथोनी कॉलेज के विज्ञान शिक्षक पर आखिरकार सोमवार की देर रात छात्रा के साथ छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज हो गई। एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। नगर कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि संत एंथोनी कालेज में उसकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। जहां अरविंद सिंह विज्ञान के शिक्षक थे। महिला के मुताबिक 20 अप्रैल को उसकी बेटी कॉलेज में पढ़ने के बाद विज्ञान शिक्षक अरविंद सिंह से कोचिंग पढ़ने के लिए कॉलेज के बगल गई थी। उस समय वह अकेले थी।
विज्ञापन


शिक्षक अरविंद उससे अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर छात्रा का जबरन अंग स्पर्श किया। दूसरी छात्राओं को आता देख शिक्षक पीछे हट गया। छात्रा ने आपबीती दूसरी छात्राओं से बताने के बाद घर आकर अपनी मां से बताया। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक अक्सर उससे कहा करता था कि मेरे साथ चलो, जैसा खाओगी वैसा खिलाएंगे। जैसा पहनोगी, वैसा ही पहनाएंगे। मुझे दिल से एक बार चाह लो। एसपी के आदेश पर सोमवार की देर रात पुलिस ने शिक्षक अरविंद सिंह के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed