{"_id":"4f1ef9e1547cac75b3a9bc4598b9924b","slug":"molestaion-in-pratapgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने महिला से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड ने महिला से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 25 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के एक होमगार्ड ने अपने साथी के साथ घर के सामने सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को पीटा। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर होमगार्ड समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज के सरायजगत का रहने वाला मंगल प्रसाद कोतवाली में होमगार्ड है। गांव में एक विवाहिता घर के बाहर रविवार की रात चारपाई पर सो रही थी।
आरोप है इस बीच होमगार्ड मंगल प्रसाद अपने साथी संतोष के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध जताने पर होमगार्ड के साथ आए संतोष ने उसे पीटा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शोरशराबा सुन ग्रामीण पीड़िता के घर की ओर दौड़े, लेकिन तब आरोपी मौके से फरार हो गए। सोमवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर होमगार्ड व उसकी साथी संतोष के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट तथा जानलेवा धमकी देने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।