{"_id":"5ab152ac4f1c1bba758b6908","slug":"mobile-hacked-into-a-car-and-caused-millions-of-goods-to-fly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शाप में सेंधमारी कर लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शाप में सेंधमारी कर लाखों का माल उड़ाया
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल शाप में सेंध काटकर चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। महेशगंज थाना क्षेत्र के गोपाल पांडेय का पुरवा निवासी विनय कुमार तिवारी पुत्र विजय कुमार की लालगंज कोतवाली के हरनाहर बाजार में मोबाइल शॉप है। सोमवार की शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। रात में चोर सेंध काटकर पीछे से मोबाइल शाप में घुस गए। इसके बाद हजारों के कीमती मोबाइल, कंप्यूटर सेट, रिचार्ज कूपन व अन्य कीमती सामान लेकर भाग निकले। मंगलवार को विनय ने मोबाइल शाप का ताला खोला तो पीछे सेंध कटी देखकर उसके होश उड़ गए। खबर फैलने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन