{"_id":"62e42afa30397527ee9781d347883def","slug":"miscreants-looted-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने आंवला कारोबारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने आंवला कारोबारी को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज बाजार के पास बाइक सवार दो युवकों ने लोडर से घर जा रहे आंवला उत्पाद बेचने वाले कारोबारी से तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिया। घटना के बाद लुटेरे मानधाता बाजार की ओर भाग निकले। सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद लौट गई।
रानीगंज निवासी विनोद जायसवाल आंवला उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी का लड्डू, बरफी, अचार खरीदकर बाजारों में बेचता है। उसने सामान ढोने के लिए अपनी मैजिक भी ले रखी है।
मंगलवार को वह मानधाता थाना क्षेत्र के भगवतगंज बाजार गया था। शाम करीब 6 बजे लौट रहा था। उसका लोडर रानीगंज निवासी कृष्णा गौतम चला रहा था। जैसे ही कटरा मेदनीगंज बाजार के पास पहुंचा बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और तमंचा दिखाकर उसका बैग छीन लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को कटरा मेदनीगंज का साप्ताहिक बाजार होने के कारण भीड़ काफी अधिक थी लेकिन कुछ ही दूर पर हो रही लूट की घटना की ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया। विनोद ने बाजार पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी।
सूचना मिलने पर सिटी चौकी के सिपाही भी पहुंचे लेकिन लुटेरे तब तक दूर जा चुके थे। सिपाही पीड़ित से पूछताछ करने के बाद उसे कोतवाली जाने की सलाह देकर चले गए।