फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Minority hostel being prepared by sand, resentment

बालू से तैयार हो रहा अल्पसंख्यक छात्रावास, नाराजगी

Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minority hostel being prepared by sand, resentment
inspection
 अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य इकबाल हैदर और रुमाना सिद्दीकी ने जीआईसी परिसर में बन रहे सौ बेड के छात्रावास के निर्माण में व्यापक धांधली पकड़ी है। बालू से हो रहे प्लास्टर पर नाराजगी प्रकट करते हुए ठेकेदार शैलेंद्र सिंह पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जीआईसी परिसर में अल्पसंख्यक बच्चों के लिए सौ बेड का छात्रावास बन रहा है। बुधवार को जिले में भ्रमण के दौरान अचानक भवन देखने पहुंच गए। दीवार में लगा प्लास्टर हाथ में लिया और देखा कि उसमें सीमेंट की मात्रा बहुत कम और बालू की मात्रा अधिक थी।
विज्ञापन



टीम के सदस्यों ने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को मौके पर ही फोन लगाया और सीएनडीएस के निदेशक और ठेकेदार शैलेंद्र सिंह पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कटरामेदनीगंज स्थित मदरसा जामियतुस स्वालेहात निस्वा के छात्रावास का भ्रमण कर सुख-सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed