फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   medical collage in pratapg

मेडिकल कालेज के निर्माण का रास्ता साफ

Sat, 26 May 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। शासन ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए रायबरेली के राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी दी है।  
विज्ञापन


वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहे जिला अस्पताल के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उनका इलाज अपने ही जनपद में होगा। इतना ही नहीं पास-पड़ोस जौनपुर, सुलतानपुर, रायबरेली जैसे जनपद के लोग भी अब इलाज कराने के लिए प्रतापगढ़ आएंगे। योगी सरकार ने प्रतापगढ़ जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा काफी दिनों पहले कर दी थी। अब इसके निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। रायबरेली के राजकीय निर्माण निगम को मेडिकल कालेज के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।  
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। रायबरेली के राजकीय निर्माण निगम को निर्माण कराने की जिम्मेदारी मिली है। कार्यदायी संस्था जमीन के जांच पड़ताल के साथ ही नाप करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार सिंह, जेई, स्वास्थ्य विभाग।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed