फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   math paper out in lalganj

परीक्षा शुरू होने से पहले ही इंटर गणित का पेपर आउट

Fri, 07 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
math paper out in lalganj
news

विज्ञापन
शुक्रवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्र पत्र का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही आउट हो गया। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही लालगंज व संागीुपर इलाके में खुलेआम हल कापियां बिकने लगीं। बाजार में बिक रहीं हल कार्बन कापियों का संकेतांक 335 क्यूई था। लालगंज तहसील में परीक्षार्थियों को जो पर्चा दिया गया, वह भी इसी कोड का था। प्रश्रपत्र कैसे लीक हुआ, इसकी जानकारी करने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। उधर, शिक्षा विभाग के अफसर पेपर आउट होने की बात से इनकार करते रहे।

नकलमाफियाओं के आगे जिला प्रशासन एक बार फिर बौना साबित हुआ है। अफसरों के  सभी दावों को तार-तार करते हुए नकलमाफिया इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर आउट करने में कामयाब रहे। शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्रपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा प्रारंभ हाने से दो घंटे पहले ही हल प्रश्रपत्रों की प्रतियां लालगंज व सांगीपुर बाजार में बिकने लगीं। नकल माफियाओं के हाथों से होती हुईं हल प्रतियां परीक्षार्थियों के हाथों तक भी पहुंच गईं। परीक्षा देने के लिए एक-एक हजार रुपये में परीक्षार्थियों ने हल कॉपी खरीदी। बाजार में बिक रही हल कार्बन कापियों का संकेतांक 335 क्यूई था। जबकि लालगंज तहसील में परीक्षार्थियों को इसी कोड का पर्चा दिया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद नाम न छापने की शर्त पर परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्रपत्र में आने वाले सवालों के उत्तर बाजार में मिली हल कापियों से हुबहू मिल रहे थे। प्रश्रपत्र की प्रतियां बाजार में मिलने की जानकारी पर प्रशासन व शिक्षा विभाग के हाथ-पांव फूल गए। आला अफसरों समेत कई सचल दल लालगंज व सांगीपुर इलाके में पड़ताल के लिए पहुंच गए। परीक्षा शुरू होने से पहले की कई सचल दल प्रभारियों ने इस क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रश्नपत्रों बंद लिफाफों की जांच की, लेकिन प्रश्नपत्र कहां से आउट हुआ था, इसका सुराग नहीं लग सका। परीक्षा समाप्त होने तक अफसर लालगंज व संागीपुर इलाके में खाक छानते रहे, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल सका।
विज्ञापन


पांच सौ से लेकर हजार रुपये तक में बिकीं प्रतियां
लालगंज। गणित द्वितीय प्रश्रपत्र के उत्तरों की हल प्रतियां को बेचकर नकल माफियाओं ने जमकर कमाई की। नकल माफिया दुकानों के साथ-साथ परीक्षा केंदा्रें पर भी सक्रिय रहे। हल उत्तर की प्रतियां खरीदने के लिए पांच सौ एक हजार रुपये तक की कीमत वसूली गई। तलाशी के दौरान भी शिक्षकों के हाथों में कार्बन कापी लगी। बताया जाता है कि जब से बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई है तब से की गोपनीय तरीके से हल कापियां पहले ही परीक्षार्थियों तक पहुंच रही हैं। गौरतलब है कि इंटर के साइंस वर्ग के विषयों की अधिकांश प्रश्रपत्रों के ही आउट होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरस्त हो सकती है कई केंद्रों की परीक्षा
लालगंज। प्रश्रपत्र आउट होने के  कारण कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का एक बार फिर से परीक्षा देनी होगी। बाजार में हल उत्तर की जो प्रतियां मिली हैं, उनका प्रश्रपत्रों से मिलान कराया जाएगा। इसके बाद जिले के ऐसे परीक्षा केंद्र जहां के प्रश्रपत्रों के सवाल इससे मिल जाएंगे उन केंद्रों की परीक्षा निरस्त हो सकती है। फिलहाल 335 क्यूई संकेतांक वाले प्रश्रपत्र के आउट होने की बात सामने आई है। अब यह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से ही साफ हो सकेगा कि कितने परीक्षा केंदा्रें पर भेजे गए प्रश्रपत्रों के सवालों से हल प्रतियों के उत्तर मिल रहे हैं।

इंटर गणित का पर्चा आउट होने की बात गलत है। सचल दल की पांच टीमों के साथ मैं खुद लालगंज में मौजूद था। कहीं कोई पर्चा या ऐसा साक्ष्य नहीं मिला।
डा. ब्रजेश मिश्रा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed