फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman burnt alive

विवाहिता को जलाकर मार डाला

Mon, 20 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 20 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Married woman burnt alive
महेशगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात विवाहिता को जलाकर मार डाला गया। इसके बाद ससुरालियों ने मायके वालों को फोन कर उसके आत्मदाह करने की सूचना दे दी। खबर मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के ससुर को हिरासत में लिया गया है। उधर, मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की शादी 10 वर्ष पूर्व रीता देवी निवासी पूरे झाऊ से हुई थी। रविवार की देर रात प्रमोद ने अपने साले रमेश को फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन ने आग लगाकर जान दे दी है। इस पर रमेश अपने साथ गांव के कुछ लोगों को लेकर बहन के घर पहुंचा। वहां ससुर को छोड़कर सभी फरार हो गए थे। मायके के लोगों ने देखा तो रीता एक कमरे में जली पड़ी थी। ना तो कमरे में कुछ जला था और ना ही कहीं कुछ जलने का निशान था। सूचना पर प्रभारी एसओ महेशगंज राधेश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


ऐसा लग रहा था कि विवाहिता को कहीं दूसरी जगह जलाकर यहां लाया गया है। रात अधिक होने के कारण कमरे को बंद करा दिया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहसीलदार कुंडा संतोष सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो विवाहिता का पति प्रमोदसाथियों के कहने पर शराब के नशे में उसे पीटता था। उधर, विवाहिता केभाई रमेश यादव की तहरीर पर पति प्रमोद, जेठ विनोद, जेठानी व सास सुसर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 युवती की मौत की जानकारी उसके दोनों बच्चों को नहीं है। पति के परदेस में होने के बाद रीता ही बच्चे अर्जुन (6) और सगुन (4) की देखभाल करती थी। सोमवार को जब उनसे उनकी मां के बारे में पूछा गया तो वह कहने लगे कि पता नहीं क्यों मम्मी दरवाजा क्यों नहीं खोल रही हैं। वह समझ नहीं पा रहे थे कि उनके दरवाजे पर भीड़ क्यों जुटी है। इधर घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह और सीओ सदर रामजन्म भी गांव पहुंचे।  


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed