फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married body found hanging on a trap in suspicious condition

संदिग्ध हालत में फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव 

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married body found hanging on a trap in suspicious condition
फांसी - फोटो : प्रतापगढ़
 घर में सो रही विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी निवासी नंदलाल की शादी दो साल पहले महाराजगंज की रहने वाली अंजली (22) के साथ हुई थी। सोमवार को नंदलाल अपने बीमार फूूफा निवासी मदाफरपुर को देखने भाई प्रकाश के साथ गया था। घर पर अंजली के साथ उसकी ननद ननद शिवानी, रुचि व वंदना ही थीं। शाम को सभी एक साथ खाना खाकर सोने चली गईं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह तीनों बहनें जगीं, लेकिन अंजली कमरे से नहीं निकली थी। कई बार आवाज देने के बाद भी वह बाहर नहीं निकली। अनहोनी की आशंका में बहनों ने भाई नंदलाल को फोन से जानकारी दी। घर पहुंचने पर नंदलाल ने भी आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। रोशनदान से लोगों ने भीतर देखा तो दंग रह गए। अंजली फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद महिलाएं रोने बिलखने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंजली का शव नीचे उतरवाया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed