फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Man disturbed of wife's comment, commit suicide

सास-पत्नी ने मारा ताना तो दी जान

Thu, 22 Sep 2016 11:27 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Man disturbed of wife's comment,  commit suicide
डांस फ्लोर पर कहासुनी से था क्षुब्ध - फोटो : demo pic
आर्थिक तंगी के दौरान मिलने वाले सास और पत्नी के तानों ने युवक की जान ले ली। ग्रामीणों में चर्चा है कि तानों से क्षुब्ध हुए युवक ने घर से कुछ दूर जाकर एक मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन रात में शव घर ले अए। सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की योजना थी, लेकिन सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा गांव निवासी परवेज अंसारी (22) पुत्र मुन्ना की शादी तीन साल पहले सैफाबाद निवासी मुन्नी से हुई थी। शादी के बाद से ही आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। अभी कुछ दिन पहले ही मुन्नी को बच्चा हुआ था। इसी के चलते परवेज की सास भी घर आई हुई थी। कुछ सामानों को लाने के लिए बृहस्पतिवार को पिर से परवेज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। चर्चा है कि इस विवाद को लेकर उसकी सास ने भी उसे ताने मारे। यही नहीं बेटी को घर ले जाने की बात भी कही। इन सब से परवेज आहत हुआ और रात के नौ बजे पत्नी और सास के कमरे में कुंडी लगाकर यह कहते हुए निकला कि वह जान दे देगा। इसके बाद वह सराय इंद्रावत में पहले से लिए किराए के कमरे पर गया और वहां अंदर से सिटकनी बंद करके फांसी लगा ली। परिजन उसके शव को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed