फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot to truck

चालक, खलासी को बंधक बनाकर नगदी, ट्रक लूटा

Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
loot to truck
चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तमंचे से लैस कार सवार बदमाश ट्रक समेत डेढ़ लाख नकदी लूटकर फरार हो गए। चालक व खलासी को बदमाश कार में बंधक बनाकर जबरन ले आए और लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से बांध दिया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी सुरेंद्र वर्मा का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है।

उसका ट्रक टीकमगढ़ के बलदेव नगर का शिवराज सिंह चलाता है। बुधवार को गुजरात से पत्थर लादकर खलासी सुनील अहिरवार के साथ वह बादशाहपुर गया था। यहां पत्थर उतारने के बाद रात करीब 11 बजे चालक ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन पर दस हजार का डीजल भराया। भुपियामऊ से पहले पृथ्वीगंज बाजार के समीप हाईवे पर तमंचे के बल पर कार सवार चार बदमाशों ने जबरन ट्रक रुकवा लिया।
विज्ञापन


चालक व खलासी की पिटाई के बाद दोनों को तमंचे के बल पर बदमाशों ने कार में बंधक बना लिया और दो बदमाश ट्रक समेत एक लाख चालीस हजार नकद व मोबाइल लूट कर भाग निकले। दो बदमाश तमंचे के बल पर कार में बंधक बनाकर चालक व खलासी को लालगंज कोतवाली के पूरे शिवावैस रामपुर बावली ले आए। दोनाें को यहां उतार कर झाड़ियों के बीच पेड़ से बांध कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed