फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot in pratapgarh 3

अपराधगढ़ बना प्रतापगढ़

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
loot in pratapgarh 3
crime
जनपद अब अपराधगढ़ बनता जा रहा है। शहर हो या ग्रामीण अंचल। कुछ दिनों की शांति के बाद फिर बड़ी वारदात हो जाती है। पुलिस भाड़े पर हत्या करने वाले शूटरों व लुटेरों पर काबू नहीं पा रही है। जिले में आए दिन बदमाश सनसनीखेज वारदात पर वारदात अंजाम दे रहे हैं। हत्या करने वाले शूटर और सनसनीखेज लूट को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग रहे। जिले में रोडवेज परिसर में जून वर्ष 2015 में बदमाश एक कंपनी कैशियर को गोली मारकर दस लाख रुपये लूटकर भाग निकले थे। काफी दिनों बाद पुलिस घटना का खुलासा कर सकी। मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा में कुछ दिनों पहले बदमाशों ने ट्रक को लूट लिया था। फतनपुर में सरिया लदे ट्रक को अपना शिकार बनाया। लालगंज में धान से भरे ट्रक को लूट लिया। पट्टी कोतवाली में 28 मार्च को भाई-बहन को तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। चिलबिला रेलवे क्रासिंग के करीब अमेठी के चिकित्सक पीके सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस केस को भी नहीं खोल सकी। हाल ही में 15 मार्च को कचहरी आ रहे अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र को पूरे ओझा के करीब शूटरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी शूटर पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed