{"_id":"56f973db4f1c1b2d74f0052c","slug":"loot-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधईपुर में तीन लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधईपुर में तीन लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली के मधईपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया। उसकी बहन के करीब तीन लाख के जेवरात व नगदी छीनकर लुटेरे भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढ़ी निवासी ज्ञानप्रकाश यादव पुत्र रामयश यादव सोमवार को अपनी बहन रेनू को विदा कराने के लिए बाइक से ससुराल जौनपुर जनपद के बरईपार थाना क्षेत्र के जोरखपुर गया था। बहन को विदा कराकर वह घर लौट रहा था। मधईपुर के करीब बाइक सवार आधा दर्जन लुटेरों ने उसका पीछा कर लिया।
जब तक वह समझ पाता कि इससे पहले ही लुटेरों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक लिया। चाकू व तमंचे के बल पर बदमाश रेनू से लूटपाट करने लगे। ज्ञानप्रकाश ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसकी पीठ में चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच लुटेरों ने रेनू के जेवरात छीनने के साथ ही पर्स से पांच हजार रुपये, मोबाइल व जेवरात लूट लिए। बाइक की चाभी व ज्ञानप्रकाश का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना के बाद कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। वह किसी तरह पट्टी कोतवाली पहुंचा और आपबीती सुनाई। पीड़ित का कहना है कि उसके पास से करीब तीन लाख रुपये के गहने लूटे गए हैं। इस बीच खबर मिलने पर उसके परिजन भी आ गए। दिनदहाड़े लूट की खबर सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। ज्ञानप्रकाश को अपने साथ लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन करने लगी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।