फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lock-up

लॉकअप में ली सेल्फी, फेसबुक पर डाला

Fri, 07 Jul 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Jul 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
lock-up
arrest - फोटो : demo
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका पर अंतू पुलिस क्षेत्र के दो युवकों को तीन दिन पहले थाने ले आई थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। बाद में थाने के लॉकअप में बंद कर रखा था। इसमें से एक युवक ने अपने फोन से लॉकअप में बंद होने की सेल्फी ली और फेसबुक पर डाल दिया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। अंतू पुलिस ने आननफानन में उसकी फोटो सोशल साइट से हटवाने के साथ ही उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अंतू एसओ शुभ नारायण ने तीन दिन पहले बझान गांव से दो युवकों को अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए हिरासत में ले लिया था। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही थी। दोनों को थाने के हवालात में बंद कर रखा था। जहां उन्हें कंबल बिछाने के लिए मिला था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो लाकअप में बंद युवकों के पास स्मार्टफोन था। जिससे दोनों सेल्फी लेते रहे। हद तो तब हो गई जब मंगलवार की रात एक युवक ने लॉकअप की सेल्फी लेकर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। उस पर लाइक और कमेंट आने लगे। बुधवार को मामले की जानकारी गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में फैल गई। कई लोगों ने उसकी तस्वीर को अपने मोबाइल में डाउनलोड तक कर लिया। सोशल मीडिया के जरिए यह बात एसओ तक पहुंची। आननफानन में एसओ ने तत्काल मोबाइल अपने कब्जे में लिया। इसके बाद फेसबुक पर अपलोड फोटो डिलीट कराई। बताते हैं कि युवकों की इस हरकत से एसओ की गर्दन फंस सकती थी। इसलिए रात में दोनों को छोड़ दिया गया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के लॉकअप में गुरुवार के दिन कोई भी नहीं बंद है। एसओ छुट्टी पर हैं। ऐसा कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
आलोक सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अंतू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed