{"_id":"d847f576578611002262346c924097b4","slug":"lgwakr-old-house-left-thumb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा लगवाकर वृद्ध को छोड़ा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंगूठा लगवाकर वृद्ध को छोड़ा घर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोपी अंतू थाना क्षेत्र के कोलबझान गांव निवासी अब्दुल खालिक (65) से रविवार आधी रात सादे कागज पर अंगूठा लगवाने के बाद एसओ महिला थाना ने उसे घर पहुंचा दिया। उसका खून से सना गमछा छीनने के बाद सिर में बांधने के लिए दुपट्टा दे दिया। सोमवार को वृद्ध के बेटे नियाज ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर एसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
अब्दुल खालिक की बहू कुछ विवाद के चलते मायके चली गई। उसके घर वालों ने अब्दुल खालिक और अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच कर रही महिला थाना एसओ दुर्गावती यादव रविवार अपराह्न अब्दुल खालिक के घर पहुंचीं। आरोप है कि कई बार बुलाने के बाद भी थाने न आने से नाराज एसओ ने डंडे से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद गांव के लोग दौड़े तो वह उसे लेकर थाने आ गईं और प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसओ ने खुद को बचाने के लिए आधीरात खालिक से सादे कागज पर अंगूठा लगवाया और उसे अपनी गाड़ी से घर पहुंचा दिया।
सोमवार को खालिक का बेटा नियाज शिकायती पत्र लेकर डीएम के पास पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि थाने लाने के दौरान जिस प्राइवेट डाक्टर से उसका इलाज कराया वह छह टांके लगा रहा था लेकिन एसओ ने कहा कि चार टांके से अधिक न लगाए। रात में उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद अपनी जीप से घर पहुंचा दिया। इस दौरान अंतू थाने के पुलिसकर्मियाें को भी बुलाया था। उसने डीएम से एसओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सोमवार को एसओ महिला थाना दुर्गावती यादव का सरकारी मोबाइल स्विच ऑफ रहा। एएसपी पूर्वी ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। हालांकि एसओ मारपीट की बात से इनकार कर रही हैं। अगर उन्होंने पिटाई की है तो कार्रवाई होगी।