फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   young lady murdered

महिला की हत्या कर पुलिया के नीचे झाड़ियाें में फेंका शव

Thu, 10 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
young lady murdered
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
 महिला की हत्या कर शव को हत्याराें ने पुलिया के नीचे झाड़ियाें में फें क दिया गया। दूसरे दिन राहगीराें ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव बाहर निकलवाया तो दोनाें अंगूठों पर स्याही लगी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या किए जाने की आशंका बढ़ गई। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अमांवा गांव में बनी हाटबाजार के समीप पिचूरा मोड़ पर गुरुवार को पुलिया के नीचे झाड़ियाें में लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लालगंज-सांगीपुर रोड पर राहगीराें ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से महिला के शव को पुलिया के नीचे झाड़ियाें से बाहर निकला। जांच के दौरान महिला के हाथ के दोनाें अंगूठाें स्याही लगी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। आशंका है कि बुधवार की रात पिटाई के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को यहां फेंका दिया गया। दोनाें हाथ के अंगूठाें पर स्याही लगी होने से जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व स्थानीय लोग यही मान कर चल रहे हैं कि अंगूठे का निशान हत्या करने के बाद किसी दस्तावेजाें पर लगवाया गया है। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना कि प्रथम दृष्टया हत्या कर महिला के शव को झाड़ियाें में फेंकने की बात सामने आई है। शव की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed