फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kasturba school girl dies in suspicious condition

संदिग्ध हालत में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की मौत

Tue, 25 Dec 2018 02:33 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय इलाके में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की आठवीं की एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विद्यालय प्रशासन छात्रा के अस्थमा से पीड़ित होने के चलते उसकी मौत की बात कह रहा है। पिता की मांग पर पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पोस्टमार्टम में भी छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर में कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय स्थित है। यहां कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग गांव निवासी रामकुमार पाल की पुत्री शालू (14) कक्षा आठ की छात्रा थी। वह काफी दिनों से  अस्थमा से पीड़ित थी। कुछ दिन पहले 19 से 25 दिसंबर तक के लिए उसने इलाज के लिए छुट्टी ली थी। तबीयत ठीक होने के बाद वह 23 दिसंबर को ही स्कूल आ गई। सोमवार की सुबह उसकी तबीयत कुछ खराब थी। वार्डेन के अनुसार उसने योग किया। इसके बाद वह नहाने गई। नहाने के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसने बताया कि उसे तेज नींद आ रही है। इस पर वार्डेन प्रमिला विसेन उसे कुंडा सीएचसी ले गईं। यहां थोड़ी देर इलाज के बाद शालू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस विद्यालय पहुंची। बीएसए अशोक सिंह, तहसीलदार रामजनम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा के पिता रामकुमार से बात की। रामकुमार ने पुत्री की मौत को संदिग्ध बताया और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन



नहीं बंद होतीं खिड़कियां, पर्दों के बाद भी आती रहती है हवा
कुंडा। आवासीय बालिका विद्यालय में ठंड को देखते हुए छात्राओं के रहने के मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं।  दूसरी मंजिल पर बने हॉस्टल में खिड़कियां के दरवाजे बंद नहीं हो पाते हैं। खिड़कियों पर पर्दे लगे हैं, लेकिन हवा इसके बाद भी आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed