{"_id":"6a8c7940804e3ae8cd07157a","slug":"bhalswa-dairy-attack-three-arrested-including-prime-accused-seema-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152041-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलस्वा डेयरी हमला: मुख्य आरोपी सीमा समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलस्वा डेयरी हमला: मुख्य आरोपी सीमा समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी के जनता विहार में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सीमा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में शामिल घोषित बदमाश सुनील अभी फरार है।
22 अगस्त को वैध दस्तावेज न होने पर एक बाइक जब्त की गई थी। इसके बाद बाइक मालिक और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मिर्च पाउडर फेंका और ईंट-डंडों से पिटाई की, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने वारदात के दौरान एक 17 साल के नाबालिग को पकड़ा था। सोमवार को मुख्य आरोपी सीमा और दो अन्य नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। सुनील पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो