फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jameen ke vivad me maarpeet

जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग

Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
jameen ke vivad me maarpeet
crime
अंतू थाना क्षेत्र के सरायवीरभद्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि फायरिंग भी हुई। छर्रे भी घायलों को लगे हैं। तीन लोगों को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। सरायवीरभद्र निवासी रमजान अली का पड़ोसी हबीबउल्ला से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बुधवार दोपहर विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फायरिंग भी हुई। जिसके चलते लोग बीच-बचाव का साहस नहीं जुटा सके। मारपीट में घायल खून से लथपथ होकर जान बचाने के लिए भागते रहे। पुलिस के आने की खबर पर मारपीट बंद हुई। मारपीट में रमजान अली, बरकत अली, अनीस अहमद, आबिद अली, जैनुद्दीन व दूसरे पक्ष से हबीबउल्ला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने अनीस, आबिद व अतीक को इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। अंतू पुलिस हमलावरों की तलाश करने के साथ ही गांव पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed