फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jailed for killing young man alive

युवक को जिंदा जलाकर मार डालने के आरोपी गए जेल

Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jailed for killing young man alive
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 जमीन विवाद में युवक को पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाने के आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना के आक्रोशित परिजनों द्वारा मृतक के शव को आरोपियों के घर के सामने दफनाने की सूचना मिलने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसकी आशंका पर अफसरों ने मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया है। पोस्टमार्टम में देरी के चलते खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घर नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के सराय नारायन सिंह सिंह में जमीन विवाद के चलते विपक्षियों ने सोमवार को राजेश कोरी पर पेट्रोल छिडक़ उसे आग के हवाले कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर राजाराम कोरी, नन्हे कोरी, सुरेश कोरी व राकेश कोरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, प्रयागराज में बुधवार को राजेश के शव का पोस्टमार्टम में देरी हुई, जिससे शाम तक उसका शव घर नहीं लाया जा सका। इस बीच अचानक पुलिस को कहीं से सूचना मिली की शव पहुंचने के बाद परिजन उसे हत्यारोपियों के घर के सामने दफनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अफसरों ने आननफानन में गांव में पुलिस का पहरा बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालात का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र व क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी भी पहुंचे और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। सीओ ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि गांव में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात किया गया है। नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed