{"_id":"49a867b713e7a0ade6f12b80fa7518e2","slug":"iti-student-shot-mari-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई छात्र को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई छात्र को मारी गोली, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार कोहरौटी के पीछे आईटीआई के छात्र सलमान को दबंगों ने गोली मार दी। चचेरे भाई ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के करीब 45 मिनट बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी सलमान (18) पुत्र मोहम्मद रशीद आईटीआई में इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड का छात्र है। शनिवार दोपहर बाद घर से बाइक से शहर के लिए निकला। इस बीच सदर बाजार कोहरौटी के करीब दबंगों ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दबंगों ने उसे पहले जमकर पीटा और बाद में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जाने लगे, लेकिन दबंगों के हाथ में असलहा देख लौट गए।
इसी बीच खून से लथपथ छात्र जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वे उसे गिरने के बाद भी पीटते रहे। दाहिने जांघ में गोली लगी थी। इसी बीच कई लोगों के आने की आवाज सुनकर हमलावर भाग निकले। घायल सलमान ने करीब सवा चार बजे चचेरे भाई सहबाज को घटना से अवगत कराया। सहबाज उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के करीब 45 मिनट बाद चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज यशकरन यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश करने लगे। चौकी प्रभारी यशकरन यादव का कहना है कि गोली मारने में दो लोगों का नाम प्रकाश में आ रहा है। घायल के बेहोश होने के कारण बयान नहीं लिया जा सका। खबर भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
शहर के कई मोहल्ले में और गलियों में शाम तक जुए की फड़ लगती है। सबसे अधिक सदर बाजार से लेकर भुलियापुर और दहिलामऊ के कछार में जुआड़ी फड़ सजाकर बैठ जाते हैं। यहां हजारों रुपये का वारा न्यारा होता है। बताया जाता है कि हार जीत को लेकर बवाल भी होता है। यदि कोई विरोध करने की कोशिश करता है तो जुआड़ी पिटाई कर देते हैं। कोतवाल का दावा है कि वह ऐसे ठिकानों को नहीं जानते। जुआ खेलने के विवाद में ही सलमान को गोली मारी गई है। एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी। जुआड़ियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।