फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminal burst fires, two people injured

बाइक सवार युवकों को मारी गोली

Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
criminal burst fires, two  people injured
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
कंधई थाना क्षेत्र के जफरापुर मोड़ पुलिया के पास बाइक सवार दो लोगों को पल्सर सवार चार बदमाशों ने रंजिश के चलते गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद भी दोनों भागकर किसी तरह किशुनगंज पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कंधई थाना के मधुपुर मिश्र का पुरवा निवासी बृजेश मिश्र (35) पुत्र स्व. अवधेश बाइक से अपने साथी सुनील सिंह (40) के साथ शुक्रवार को जूता खरीदने के लिए शहर आया था। दोपहर में दोनों घर लौट रहे थे। जफरापुर मोड़ पुलिया के पास छिपकर बैठे दो पल्सर सवार चार बदमाशों ने उन पर फायर करना शुरू कर दिया। गोली लगने से दोनों जख्मी हो गए। इसके बाद भी बृजेश ने बाइक नहीं रोकी और भागकर किशुनगंज बाजार पहुंचा। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही उसके परिजन भी पहुंच गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया, मगर परिजनों ने इलाहाबाद ले जाने से इनकार कर दिया। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। घायल बृजेश का कहना था कि नंवबर 2015 में गुड्डू खान व अंकित ने गोली मारने के लिए उसका पीछा किया था। इस बीच तत्कालीन दरोगा रंजीत पांडेय ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में वे भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल बृजेश मिश्र के खिलाफ कंधई थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। वह एक बार  जेल भी जा चुका है। जिन लोगों पर वह गोली मारने का आरोप लगा रहा है,  उनके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।कंधई पुलिस के पास पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इस बारे में कंधई एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। चिकित्सकों से बातचीत के दौरान यह भी पता चला कि दोनों को गोली नहीं लगी है। गन पाउडर से जलने की बात डाक्टर कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed