फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   high voltage current burn electronic items

हाई वोल्टेज करंट ने शेखूपुर में मचाई तबाही

Wed, 28 Mar 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
high voltage current burn electronic items
आग लगने के बाद जला किसानों का गेहूं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
11 हजार की लाइन का तार टूटकर 440 वोल्ट बिजली तार पर गिर पड़ा। हाईवोल्टेज करंट लोगों के घरों में उतर गया। जिससे महिला समेत सात लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट से 50 घरों के विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। ट्रांसफार्मर में लगी आग से गेहूं की फसल भी जल गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ रानीगंज ने पीड़ित परिवार के लोगों की समस्या सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर के लपकन पुरवे में तौकलपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजनी सप्लाई होती है। मंगलवार को करीब 11.27 बजे 11 हजार की लाइन का तार टूटकर लपकन की ओर जाने वाली 440 बिजली की लाइन पर जा गिरा। उस समय बिजली प्रवाहित हो रही थी। इससे लोगों के घरों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा। हाईवोल्टेज करंट लोगों के घरों में उतरते ही बिजली के उपकरण फुंकने लगे। इससे बचने के लिए लोग घरों से बाहर की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


घर में कपड़ा प्रेस कर रहा संदीप (18) पुत्र बिहरी, टेलीविजन चलाने जा रही अंजली (15) पुत्री सत्यदेव और उसकी बहन इंदू (16) , चार्जिंग के लिए मोबाइल लगा रही सोनी यादव (26) पत्नी राजेश, बिजली का प्लग बंद कर रही माधुरी पटेल (22) पुत्री उदयराज, मोटर का स्टेबलाइजर बंद कर रहा शोभनाथ (55) और रामयज्ञ (60) करंट की चपेट में आने से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे संदीप व अंजली को जिला अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। इस दौरान हाईवोल्टेज करंट से चिंतामणि तिवारी, शोभनाथ, रामयज्ञ यादव, माधुरी पटेल, संदीप, सत्यदेव, जगदंबा, नंद किशोर, लाल बहादुर, अशोक यादव, रामजतन, रामकिशोर, राम नरेश, भोला, सुमन, मेवालाल, संतोष, हरीशचंद्र, मंगरू, रीता, संगीता, मालती, हीरा के अलावा दूसरी बस्तियों में बल्ब, फ्रिज, पंखा, कूलर, मोटर, स्टेबलाइजर, टेलीविजन, वाशिंग मशीन समेत बिजली के उपकरण फुंक गए। इससे लगभग 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर में लगी आग से गेहूं की फसल भी जल गई। घटना की जानकारी पर एसडीएम अभय कुमार पांडेय व सीओ रानीगंज जीडी मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेेने के बाद हाईवोल्टेज करंट से हुए नुकसान की सूची तैयार करने का निर्देश लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को दिया।


15 मिनट बाद बंद हुई बिजली की सप्लाई
शेखूपुर लपकन में हाईवोल्टेज करंट ने लाखों रुपये का नुकसान कर दिया। करंट उतरने की सूचना लोगों ने तौकलपुर बिजली उपकेंद्र पर 11.29 मिनट पर दी लेकिन 15 मिनट तक बिजली की सप्लाई बंद नहीं हुई। जिससे लोगों के घरों के उपकरण धूं-धूं कर जलते रहे। पंद्रह मिनट बाद जाकर सप्लाई बंद हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजली उपकरण के साथ जलते रहे गृहस्थी के सामान
शेखूपुर लपकन में हाईवोल्टेज करंट लोगों के घरों में उतरने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर की ओर भागे। शोर शराबा मचाने लगे। बिजली के उपकरण जलने के साथ ही वायरिंग के तार जलते हुए मकानों में फैल गए। जिससे लोगों की गृहस्थी के सामान भी जलने लगे। करंट की चपेट में आने के भय से लोग अपनी गृहस्थी जलते हुए देखते रहे।

तार टूटने के बाद जलने लगा ट्रांसफार्मर
11 हजार की लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिरा। जिससे लोगों के घरों के बिजली के उपकरण फुंकने लगे। तार टूटने के बाद भोला के खेत में लगा ट्रांसफार्मर भी जलने लगा। जिससे आग की लौ खेत में गिरी और कुछ चिंगारी उड़कर गेहूं के फसल में पहुंच गई। जिससे भोला के अलावा दूसरे के खेतों में आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। जिससे आग फैल नहीं सकी। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।

दिन में दिखा आतिशबाजी नजारा
शेखूपुर लपकन में मंगलवार को ग्रामीण अपने काम में व्यस्त थे। अचानक हाईवोल्टेज प्रवाहित होने से पूरे गांव में आतिशबाजी नजारा दिखने लगा। लोगों के घरों में बिजली के उपकरण जलने के साथ धूं-धूं कर विस्फोट कर रहे थे। करीब पांच मिनट तक पूरे गांव में बल्ब व इलेक्ट्रानिक उपकरणों के जलने से दिन में आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया।


शार्ट सर्किट से लगी आग, फसलें जलकर राख
जेठवारा(ब्यूरोे)। विद्युत उपकेंद्र मऊआइमा से कटरागुलाब सिंह जाने वाली 11 हजार की लाइन से निकली चिंगारी ने मानधाता क्षेत्र के खमपुर में किसानों के खून पसीने की कमाई को जलाकर राख कर दिया। गांव के चंद्रकेश बहादुर सिंह, जयकेश, रामपाल उर्फ ननकऊ पाल के खेत में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग से उनकी फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जबकि गांव के लोगों ने जर्जर तारों को बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। अग्निकांड में फसल जलने से लोगों में आक्रोश है।

दुकानदार के ऊपर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
जेठवारा(ब्यूरो)। दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार के ऊपर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेठवारा निवासी रमेश कुमार गुप्ता ने रामचंदापुर में किराने की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात दुकान बंद कर वह घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उसके ऊपर फायर झोंका लेकिन तब तक रमेश जमीन पर बाइक लेकर गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर एसओ जेठवारा भागकर मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश करने लगे।


बच्चों के विवाद में युवक को पीटकर किया लहूलुहान
बच्चों के विवाद में युवक को हमलावरों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। खाने का रुपया मांगने पर हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ के बाद दुकानदार को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के भुआलपुर डोमीपुर निवासी अरमान (18) पुत्र सलीम के घर के बच्चों व पड़ोसी के बच्चों के बीच सोमवार की शाम विवाद हो गया। आरोप है कि रात में हमलावरों ने अरमान का घर घेर लिया था। मंगलवार की सुबह अरमान काम से निकला। आरोप है कि गांव के श्यामू समेत अन्य लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे प्रभारी एसओ ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। तनाव के चलते गांव में काफी देर तक पुलिस मौजूद रही। दूसरी घटना में नगर कोतवाली के बेगमवार्ड चौराहे पर अल्ताफ पुत्र मजीद ने होटल खोल रखा है। सोमवार को उसका बेटा जावेद दुकान पर बैठा था। तभी मुन्ना के बेटे रहीम और राजू खाना खाने पहुंचे। उन लोगों ने मीट और नान की मांग की। जावेद ने पहले बकाया रुपया मांग लिया। जिसे लेकर दोनों भाइयों ने मिलकर जावेद को पीट दिया। होटल पर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसी तरह नगर कोतवाली के रामपुर मुश्तर्का निवासी अर्चना पुत्री भगवाने ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दरवाजे पर कूड़ा लगाने से मना करने पर पड़ोसी सुनीता ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मारापीटा। पुलिस ने सुनीता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली के संग्रामपुर बलऊ का पुरवा निवासी गामा वर्मा पुत्र गोदर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है कि रास्ता काटने का विरोध करने पर उसकी पत्नी सावित्री को पड़ोसी सुरेश, रामसुंदर, दिनेश व रोहित ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


बेटे ने मां व भयाहू को पीटा, छप्पर में लगाई आग
विवादित छप्पर हटाने को लेकर बेटे ने मां व भयाहू को पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव को दौड़े लोगों पर भी हमला बोला। घायल की महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कंधई थाना क्षेत्र के खूंझी कला निवासी शांति देवी (55) पत्नी अशोक कुमार के तीन बेटे हैं। संपत्ति को लेकर बेटों के बीच विवाद चला आ रहा था। विवादित जमीन पर रखे रिहायशी छप्पर को हटाने के लिए उमेश दूसरे भाइयों से जिद कर रहा था लेकिन कोई उसकी बात सुन नहीं रहा था। मंगलवार की सुबह उमेश का भाई देवेश व बृजेश के परिवार के लोगों से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि उमेश ने लाठी डंडे से देवेश की पत्नी निधि (20) व बृजेश की पत्नी मालती पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव को दौड़ी मां शांति देवी को भी पीट दिया। इस दौरान विवादित छप्पर में आग लग गई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े और आग बुझाने लगे। हालांकि तब तक आग ने छप्पर को जलाकर राख कर दिया। घायल शांति व बहुओं को उपचार के लिए बेलखरनाथ सीएचसी भेजा गया। जहां निधि की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।



पटाखे से उड़ा युवक का पंजा
अंतू थाना क्षेत्र के नेवड़िया निवासी प्रेमचंद्र प्रजापति के पोते का निकासन था। जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार जुटे थे। भदौसी का रहने वाला प्रमोद (25) पुत्र रामसेवक भी फूफा के घर आया था। खुशी में वह पटाखा दगा रहा था। अचानक एक पटाखा उसके हाथ में ही फट गया। जिससे उसके दाहिने हाथ का पंजा उड़ गया। खुशी वाले घर में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed