फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hang himself for five hundred ruppes

पांच सौ रुपये नहीं मिले तो लगाई फांसी

Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
hang himself for five hundred ruppes
file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
परदेश जाने के लिए पांच सौ रुपये नहीं मिले तो एक युवक ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घर में कोहराम मचा रहा।

उदयपुर थाना क्षेत्र के कुम्हीडीहा निवासी मनीष कोरी (18) पुत्र बदलू कोरी अपने पिता से 5 सौ रुपये मांग रहा था। वह रुपये लेकर पूना जाने की बात कह रहा था। बताते हैं कि पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गया। शुक्रवार की शाम मनीष घर से दूर पंपिगसेट चला गया। काफी देर तक गुमसुम होकर इधर उधर टहलता रहा। पिता के रुपये न देने से वह इस कदर क्षुब्ध हो गया कि आम के पेड़ की डाल के सहारे रस्सी तानकर फांसी लगा ली। कुछ ही देर में उसके प्राण पखेरू उड़ गए। इस बीच उधर से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से परिजनों ने शव पेड़ से नीचे उतारा। परिवार के लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिसs मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पिता के साथ ही परिवार के लोग रुपये देने से मना करने की बात को लेकर पछता रहे थे। परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि मनीष अभी परदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed