फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girl going to college, kidnapped from the way

प्रतापगढ़ में कॉलेज जा रही छात्रा रास्ते से अगवा, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
girl  going to college, kidnapped from the way
demo
 घर से कॉलेज जा रही छात्रा को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। शाम को वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात में छात्रा ने अगवा करने वालों के यहां से चोरी से घर फोन किया, लेकिन तभी आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया। छात्रा की मां ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जेठवारा इलाके के गोपालगंज डेरवा निवासी अर्चना पुत्री सीता देवी कक्षा दस की छात्रा है। सोमवार को अपने कालेज पढ़ने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परेशान परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुआ आरोप लगाया कि सोमवार की रात उसकी बेटी ने फोन किया और अपनी आपबीती बता रही थी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उससे मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी को अगवा करने वाली उसकी जान भी ले सकते हैं। तहरीर मिलने के बाद जेठवारा पुलिस तत्काल कार्रवाई के बजाय मामले की छानबीन में जुट गई। जेठवारा थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। छात्रा व आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज से लौट रही छात्रा को पकड़क़र मनचलों ने खींचा
उड़ैयाडीह। कालेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को मनचलों ने रास्ते में बदनियती से खींचा। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो उसकी आबरू बची। पट्टी कोतवाली इलाके में सोमवार को 12वीं की छात्रा छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन मनचले उसे सूनसान स्थान पर पकडक़र झाड़ी में खींचने लगे। छात्रा शोर मचाने लगी। आसपास के लोगों के दौडने पर मनचलों को जान बचाकर भागना पड़ा। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पट्टी कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन करने के लिए हल्का दरोगा को भेजा गया है। उसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed