फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gangrape to girl

घर के भीतर चाकू के बल पर छात्रा से गैंगरेप

Mon, 03 Jul 2017 11:36 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Mon, 03 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
gangrape to girl
महिला से गैंगरेप
रविवार को घर के भीतर सो रही छात्रा के साथ दो लोगों ने चाकू के बल पर गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। जेवरात व कीमती सामान लूटकर घर का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा।  इस मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र में एक किशोरी अपने ननिहाल में रहकर कक्षा दस में पढ़ती है। रविवार को अस्पताल में भर्ती नानी को देखने के लिए उसके नाना मऊआइमा चले गए थे। रात में किशोरी अकेली होने के कारण खपरैल के घर का दरवाजा भीतर से बंद कर सो गई। आधी रात को गांव के उमेश यादव का भांजा विकास यादव अपने एक साथी के साथ उसके घर में घुस गया। गहरी नींद में सो रही किशोरी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। किशोरी के पास पहुंचकर दोनों युवकों ने उसे जगाया और चाकू दिखाकर धमकाने के बाद सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर दरिंदों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उसका गला भी चाकू से रेता। मरा समझकर छात्रा को दरिंदों ने छोड़ा। इसके बाद घर में रखे जेवरात समेट लिए। भागने के दौरान आरोपियों ने मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। होश में आने पर किशोरी ने शोर मचाया। पास में रहने वाली अपनी मामी को आपबीती सुनाई तो परिवार के लोग दंग रह गए। आनन-फानन में उसे लेकर लोग मऊआइमा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में  पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। दोपहर बाद पीड़िता को लेकर परिवार के लोग थाने पहुंचे। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी दरिंदों की तलाश में पुलिस भागदौड़ करने लगी। एसओ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विकास यादव व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र एक गांव में घर में घुसकर छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद चाकू से दरिंदों ने हमला किया। इतनी बड़ी वारदात को जेठवारा पुलिस ने हलके में लिया। घटनास्थल पर केवल सिपाही भेजे गए थे। एसओ मौके पर जाना बेहतर नहीं समझे। जब उनसे लगभग सवा तीन बजे छप्पर काटने की जानकारी मांगी गई। एसओ का जवाब था कि अब पीड़िता उनके पास शिकायत लेकर पहुंची है। वह अब घटनास्थल देखने के लिए जा रहे हैं।

घर के भीतर घुसकर जिस किशोरी से गैंगरेप के बाद चाकू से हमला किया गया। वह पूरी तरह से सहमी हुई है। अंजान लोगों को देखने के बाद पीड़िता की जुबान पर ताला लग जाता था। उसके मन में खौफ समाया हुआ था। महिला पुलिस भी उसे दिलासा देती रही लेकिन वह भयभीत दिखी।


चाकू के बल पर छात्रा के साथ मुंह काला करने वाले दोनों युवकों ने उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकाया। पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों के साथ ही शोर मचाने की बात कही। यह सुनते ही दरिंदों ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed