{"_id":"572b86de4f1c1b4e345cd779","slug":"gang-rape-in-ranganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज में किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानीगंज में किशोरी से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के लिए निकली किशोरी से पड़ोस के दो किशोरों ने रेप किया। परिजनों को वह बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में मिली। रात भर पंचायत के बाद भी बात न बनी तो पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चौदह वर्षीय किशोरी अकेले शौच के लिए निकली थी। उसका आरोप है कि पहले से ही खेत के करीब छिपे पड़ोस के दो लड़कों ने उसे दबोच लिया। एक ने उसका मुंह दबा लिया और दूसरा घसीटकर दूर ले गया। उनका विरोध किशोरी करती रही लेकिन वह कामयाब नहीं हुई। काफी देर बाद भी जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। वे उसकी खोजबीन के लिए निकले। खेत व बाग में उसे खोजने लगे। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर किशोरी बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली।
उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। यह देख परिजन दंग रह गए। उसे लेकर निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह होश में आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। उसकी बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना को लेकर आरोपी लड़कों के घरवालों के साथ ही पीड़िता के परिवार वालों के बीच रात भर पंचायत होती रही लेकिन बात नहीं बनी। गुरुवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ लल्लन यादव ने पड़ोस के दो लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी लड़कों की भी उम्र 15 वर्ष के करीब है। मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।