{"_id":"58221acb4f1c1b342fb389dc","slug":"froud-to-fifty-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कंपनी खोली और 50 करोड़ बटोरकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कंपनी खोली और 50 करोड़ बटोरकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ का एक युवक छत्तीसगढ़ प्रांत के सैकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगाकर फरार हो गया है। उसकी तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस आ धमकी लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस की दबिश से गांव का हर कोई हतप्रभ है।
मानधाता थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ निवासी शफीक पुत्र मुंशी ने छत्तीसगढ़ प्रांत के दूरी थाना क्षेत्र में दो साल पूर्व चिटफंड कंपनी खोली। वहां के सैकड़ों लोगों ने उस कंपनी पर भरोसा कर निवेश किया। देल्हूपुर चौकी प्रभारी शशीकांत यादव की मानें तो एक माह पूर्व शफीक ने कंपनी बंद कर दी। कंपनी में काम करने वाले लोग भाग निकले। इस मामले में निवेश करने वाले लोगों ने दूरी थाने में शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 50 करोड़ से अधिक की रकम लेकर फरार शफीक की तलाश में मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रांत के दूरी थाने से उपनिरीक्षक व सिपाही जनपद पहुंचे।
अधिकारियों से मिलने के बाद वे सीधे देल्हूपुर चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी के साथ पुलिस ने शफीक के घर दबिश दी। वह घर पर नहीं मिला। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर लौट गई। बताया जाता है कि शफीक का ठिकाना जबलपुर, बिलासपुर समेत दूसरे प्रांतों में भी है। शफीक को खोजने आई छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई से गांव के लोग हतप्रभ हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वह 50 करोड़ रुपये लेकर फरार है।