फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   food inspector beaten during the collection sample

सैंपल लेने पहुंचे खाद्य निरीक्षक को पीटा, केस

Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
food inspector beaten during the collection sample
न्‍यूूज

विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर मिठाई की दुकान पर सैंपल लेने पहुंची खाद्य निरीक्षक की टीम से मारपीट की गई। भरे चौराहे पर लिया गया सैंपल छीनकर फेंक दिया गया। इसके बाद उनसे अभद्रता की गई। पुलिस के पहुंचने पर भी दुकानदार शांत नहीं हुए। बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों को समझाने के दौरान भी मारपीट करने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस ने डंडा फटकारते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मुख्य खाद्य निरीक्षक की तहरीर पर चार नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्घ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

जनपद में मिठाई की दुकानों को चेक करने के लिए खाद्य निरीक्षकों की एक टीम बनी हुई है। कुंडा के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव, खाद्य निरीक्षक देवराज सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी मिश्रा को लगाया गया है। कुंडा में पहुंचकर टीम ने पहले धर्मेंद्र की दुकान पर सरसों के तेल का सैंपल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद मेन चौराहा स्थित क्षीरसागर की दुकान पर पहुंच गए। दुकान रजिस्ट्रेशन देखने पर वह एक्सपायर डेट का निकला। सैंपल लेने लगे तो दुकानदार ने पहुंचकर अभद्रता करनी शुरू कर दी। उनके हाथ से सैंपल के लिए ली गई मिठाई छीन ली गई और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी मिश्रा को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देवराज सिंह से भी मारपीट की गई। दुकानदार के शोर शराबा करने पर आसपास के लोग भी जुट आए और अधिकारियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। थाने में अभी बातचीत चल ही रही थी कि एक व्यक्ति की फिर से पिटाई शुरू हो गई। इस पर कोतवाल ने सभी को डंडा फटकारते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ कईधाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed