फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in pratapgarh

लच्छीपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, बवाल

Sun, 07 Jun 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
firing in pratapgarh
चार दिन पहले हुए विवाद को लेकर रविवार रात सराय रतऊ के ग्रामीणों ने लच्छीपुर के बीडीसी सदस्य समेत तीन लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इससे आक्रोशित लोगों ने कोटेदार के घर का घेराव करने के बाद जामताली-रानीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया और बवाल करने लगे। जानकारी मिलने पर एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर रास्ता खाली कराने की कोशिश करने लगे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों को मनाने का दौर जारी है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर के कोटेदार अशोक कुमार के घर पर चार दिन पहले जौनपुर जनपद के बाबूपुर निवासी दिनेश सिंह चौथी लेकर आए थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक युवक शराब के नशे में हंगामा करने लगा। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं माना तो लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पिटे युवक की रिश्तेदार बगल के सराय रतऊ के गांव में थी। इस बात की खबर मिलने पर रिश्तेदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार की रात करीब आठ बजे दर्जनों की संख्या में बाइक सवार युवक लच्छीपुर पहुंचे। वहां बीडीसी सदस्य सुरेश सरोज, लालजी सरोज व राम सजीवन को जमकर पीटा। ग्रामीणों को आते देख हमलावरों ने करीब आठ राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन


इसके बाद वे बाइक से भाग निकले। लहूलुहान बीडीसी सदस्य व दूसरों की हालत देख ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने बवाल की जड़ कोटेदार अशोक को मानते हुए उसका मकान घेर लिया। कोटेदार के परिजन भीतर से दरवाजा बंद कर लिए। इसके बाद ग्रामीणों ने जामताली-रानीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। बवाल की खबर पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने लगी, लेकिन वे किसी की भी बात सुनने के लिए राजी नहीं थे। एसओ संजय शर्मा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ग्रामीण तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार करने की जिद पर अड़े थे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों को समझाने का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed