फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dfsgdg

Faridabad News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, डंपर और ट्रेलर चालक फरार

Thu, 15 Oct 2026 05:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
dfsgdg
-- पारौली के पास डंपर की टक्कर से कार सवार की गई जान
विज्ञापन

- होडल में ढाबे के सामने ट्रेलर के नीचे आने से पार्किंग कर्मचारी की मौत


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। धतीर चौकी क्षेत्र में डीएनडी हाईवे पर गांव पारौली के पास डंपर की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई। वहीं, होडल में बाबरी मोड़ के पास शिवा ढाबे के सामने ट्रेलर की टक्कर से पार्किंग कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे की है। गाजियाबाद निवासी अरुण कुमार शर्मा के अनुसार, उनके छोटे भाई शील कुमार शर्मा अपनी महिंद्रा एक्सयूवी कार से फरीदाबाद से अलवर जा रहे थे। गांव पारौली के पास रेलवे फ्लाईओवर पर पीछे से आए डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई। हादसे में शील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दूसरी घटना बुधवार की रात करीब 9 बजे होडल में बाबरी मोड़ के पास हुई। शिवा ढाबा संचालक श्यामबीर के अनुसार, उनके यहां पार्किंग का काम करने वाला मुन्नीराम ढाबे के सामने गाड़ी पीछे करवाने में मदद कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। ट्रेलर के नीचे आने से मुन्नीराम की मौके पर ही मौत हो गई। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रेलर और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed