{"_id":"6ad0bd06dcee5c3ab700df5c","slug":"second-accused-arrested-in-case-of-199-lakh-fraud-via-mobile-hacking-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104338-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोबाइल हैक कर 1.99 लाख की ठगी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोबाइल हैक कर 1.99 लाख की ठगी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने जालंधर से आरोपी को पकड़ा, मोबाइल और दो सिम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मोबाइल फोन हैक करके 1.99 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने आरोपी रोहित को पंजाब के जालंधर से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन की मरम्मत करता था। इसी दौरान उसने फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने आठ जुलाई 2024 को साइबर क्राइम थाना वेस्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसका मोबाइल फोन हैक करके 1 लाख 99 हजार रुपये की ठगी की गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के जींद जिले के गांव कुरड़ का निवासी है।
मरम्मत के दौरान डाउनलोड की फाइल-
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रोहित शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन की मरम्मत करता था। इसी दौरान उसने फोन में एक एपीके फाइल डाउनलोड की थी। पुलिस के अनुसार, इसी फाइल का इस्तेमाल कर आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।