फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fireing to youth

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, फायरिंग

Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
fireing to youth
निशानेबाजी
कोतवाली क्षेत्र के करैला बाजार में आए एक युवक पर शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर लोहे की राड से हमला बोला गया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर तमंचे से फायर भी किया। हमले में घायल युवक को सीएचसी से जिला चिकित्यालय रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कंधई इलाके के पूरे देवजानी गांव निवासी अब्दुल कादिर का बेटा नियाज किसी काम से करैला बाजार आया था। सुबह साढ़े बजे उसके बाजार पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर मैनुद्दीन, उस्मान, नौशाद, व नबाब ने लोहे की राड व सरिया लेकर घेर लिया। आरोप है कि जमकर पिटाई के बाद उस पर तमंचे से फायर भी झोंका गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने बाजार के ही एक व्यक्ति के घर में घुसकर जान बचाई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर किसी तरह जान बची तो वह कोतवाली आया। जिस पर उसे इलाज को सीएचसी पट्टी लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उधर घायल के पिता अब्दुल कादिर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जेठवारा में सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला
जेठवारा(ब्यूरो)। सपा नेता के भाई को पड़ोसी गांव के युवकों ने जमकर पीटा। बीच-बचाव करने दौड़े लोगों पर भी हमला कर दिया। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायबाबू निवासी मुलायम सिंह यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव सपा विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव का भाई है। उसका आरोप है कि शनिवार को वह अपने चचेरे भाई नीरज व आकाश के साथ घर के करीब सड़क की पुलिया पर बैठा था। इस बीच पूरे गोसाई गांव के सैफ व कादिर समेत आठ युवक बाइक से पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते हमलावर उसे पीटने लगे। नीरज व आकाश को भी पीटा। इस मामले में मुलायम की तहरीर पर पुलिस ने सैफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायलों को मेडिकल के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां से मुलायम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व मुलायम को जेठवारा पुलिस ने चोरी के मामले में जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed