{"_id":"5b561e414f1c1b4e748b699b","slug":"fire-on-a-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में बुलाकर युवक को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में बुलाकर युवक को मारी गोली
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहार। चौराहे पर घूमने आए युवक को दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने अपनी दुकान में बुलाकर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबे पर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाघराय सीएचसी भेजा। पुलिस को कमरे से एक तमंचा व आरी मिली है। बाघराय थाना क्षेत्र के मुगलपुर मलाक तिलहाई गांव निवासी राजीव कुमार सिंह उर्फ बड़ू (35) पुत्र लालबहादुर सिंह सोमवार शाम गांव के आजाद नगर चौराहे गया था।
इस दौरान चौराहे के बगल गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने उसे अपनी दुकान पर बुलाया। इसके बाद अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। शोरशराबे पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 ने एंबुलेंस से घायल को बाघराय सीएचसी भेजा। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक तमंचा व आरी मिली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।