{"_id":"5b56201e4f1c1b4f748b6708","slug":"fire-by-short-circuit-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, दरक गई छत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, दरक गई छत
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। रात में अचानक शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से किचन में रखा गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे छत दरक गई। दीवारों में भी दरारें आ गईं। आग बुझाने के दौरान दो युवक झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में लाखों के सामान जल गए।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कर्मगंज निवासी जमुना प्रसाद पुत्र जगन्नाथ के घर में रविवार की रात करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर के लोगों में भगदड़ मच गई। शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन केबिल गलने के कारण उन्हें करंट लगने लगा। इस पर विद्युत विभाग को फोन कर बिजली कटवाई गई। इसके बाद सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोगों को दी गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस की सहायता से लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान रसोई घर में रखा सिलेंडर फट गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में भी भदगड़ मच गई। विस्फोट से छत व दीवारों में दरार पड़ गई। उधर घर में रखा एलसीडी, मोटरसाइकिल समेत डेढ़ लाख रुपये के सामान जल गए। इसके साथ ही घर में रखा खाने-पीने का सामान, बिस्तर समेत कपड़े जल गए। आग बुझाने का प्रयास कर रहे हरिकेश पुत्र जमुना व जितेंद्र सुत पन्नालाल गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज मानिकपुर पीएचसी में कराया गया।