फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR in two BDO four in Pratapgarh's Rs 95-lakh scandal

प्रतापगढ़ में 95 लाख के घपले में दो बीडीओ चार पर एफआईआर

Fri, 18 Jan 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR in two BDO four in Pratapgarh's Rs 95-lakh scandal
डेमो - फोटो : डेमो
 जिले में मनरेगा में भारी गोलमाल देख डीएम शंभु कुमार के सख्त रुख अख्तियार करते ही संड़वा चंद्रिका विकास खंड में हुए 94,88,440 रुपये के घपले के दोषी दो पूर्व बीडीओ और दो कार्य प्रभारियों के खिलाफ अंतू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीएसी की जांच में यह घपला उजागर हुआ था।  
विज्ञापन


संडवाचंद्रिका विकास खंड में मनरेगा के तहत क्षेत्र पंचायत ने बगैर विकास कार्य कराए ही रुपये निकाल लिए थे। डीएम और सीडीओ के ब्लाक के औचक निरीक्षण के दौरान मामला गड़बड़ लगने पर टीएसी जांच कराने का निर्णय लिया गया। बुधवार को हुई मनरेगा की बैठक में 94,88,440 रुपये के घपले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए डीसी मनरेगा से मुकदमा दर्ज कराने को कहा था।
विज्ञापन


गुरुवार को डीसी मनरेगा ओपी मिश्र की तहरीर पर पूर्व बीडीओ शोभनाथ मौर्य, अशोक दुबे और कार्यप्रभारी और एडीओ पंचायत समाज कल्याण जय सिंह, बोरिंग टेक्नीशियन बृजेश सिंह के खिलाफ अंतू थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मनरेगा में हुए घपले की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पहली कार्रवाई गौरा, शिवगढ़ के बीडीओ विकास शुक्ला के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। जिसमें शौचालय की धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे उजागर हुआ गोलमाल  
ब्लाक प्रमुख के चुनाव के बाद वर्ष 2016-17 में क्षेत्र पंचायत ने साढ़े नौ करोड़ रुपये का भुगतान कर लिया। मौके पर निर्माण कार्य नहीं हुआ और कागजी अभिलेख दुरुस्त करके यह खेल किया गया। अगस्त 2017 में मामले का खुलासा होने पर टीएसी जांच टीम गठित की गई। छह माह बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद भी आरोपियों ने न तो रिकवरी की रकम जमा की और न ही विकास कार्य कराया।  


एक बीडीओ और कार्यप्रभारी हो चुके हैं रिटायर  
संडवा चंद्रिका ब्लाक में तैनात रहे बीडीओ अशोक कुमार दुबे और एडीओ समाज कल्याण और कार्य प्रभारी रह चुके जय सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि शोभनाथ मौर्य गैर जनपद में बीडीओ के पद पर तैनात हैं, बृजेश सिंह एक मात्र कर्मचारी हैं, जो अभी भी ब्लाक में तैनात हैं।  

मनरेगा में धांधली करने वालों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। जहां भी घपले का मामला उजागर होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।  
ओपी यादव, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed