{"_id":"590639e94f1c1bcc34441301","slug":"fateher-against-his-doughter-marraige","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी रचाने जा रही ब्याह, पिता ने लिया ‘धर्म परिवर्तन’ का सहारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी रचाने जा रही ब्याह, पिता ने लिया ‘धर्म परिवर्तन’ का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन पहले घर छोड़कर निकली अंतू इलाके की एक युवती ने दूसरे धर्म के युवक से शादी के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में अर्जी दी है। उधर उसके पिता का आरोप है कि शादी के लिए उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। देर शाम युवती का पिता इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला।
अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली रचना (परिवर्तित नाम) 16 अप्रैल को घर से गायब हो गई। रचना की मां ने रानीगंज के असलम (परिवर्तित नाम) के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इधर 26 अप्रैल को रचना और असलम ने रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लिए अर्जी दी। इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। उधर, रचना के पिता का कहना है कि 16 मई को उसकी शादी पहले से तय है। दो दिन पहले पुलिस उसके घर पहुंचकर छानबीन करने लगी। तब उसे पता चला कि रचना और असलम ने रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लिए अर्जी दी है। आरोप लगाया कि शादी के लिए रचना का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उसने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। देर शाम युवती के पिता को पुलिस अधीक्षक ने कैंप कार्यालय बुलाकर मामले की जानकारी ली। उधर, अंतू थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती बालिग है। इसके पहले भी युवती के परिजन थाने पर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। दोनों ने शादी के लिए अर्जी दी है। जिसकी रिपोर्ट थाने से मांगी गई थी। धर्म परिवर्तन की बात उनके संज्ञान में नहीं है।